खग्रास चन्द्रग्रहण 03-03-2026

खग्रास चन्द्रग्रहण 03-03-2026

सतीश शर्मा

खग्रास चन्द्रग्रहण (03-03-2026 ई.) फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को सायंकाल जहां-जहां चन्द्रमा उदय के समय ग्रहण का प्रारम्भ मान्य होगा। ग्रहण का माहात्म्य स्नान, दान, जाप, होम आदि के लिए मान्य है। चंद्र ग्रहण दोपहर 15-20 मि से 18-47 मि तक है । 03-03-2026, मंगलवार को चंद्र उदय 18-21 पर होगा । इस लिए ग्रहण का प्रभाव 18-21 से 18-47 तक रहेगा । अन्य जानकारी के लिए काल करे -9312002527 

ग्रहण का सूतक-इस ग्रहण का सूतक 03-03-2026 को प्रातः 6-20 बजे पर प्रारम्भ होगा। 

सूतक समय में बाल, वृद्ध, रोगी आसक्तजनों को छोड़कर अन्य किसी को भोजन, शयनादि नहीं करना चाहिए। जिन विदूषी महिलाओं के उदर में शिशु पल रहा हो, उन्हें तीक्ष्ण धारदार चाकू, छुरी, गण्डासा आदि से फल, सब्जी आदि नहीं काटना चाहिए। साड़ी के पल्लू को गेरु मिट्टी से रंगकर धार्मिक पुस्तक (शास्त्र) का अध्ययन करें या अपने इष्टदेव का जाप करें, जिससे गर्भस्थ शिशु ग्रहणजन्य दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहता है। ऐसे समय इन महिलाओं को ग्रहण अवलोकन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण का राशिफल – यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मध्य सिंह राशि में ही स्पर्श व मोक्ष होगा। अतः सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण विशेष कष्टप्रद होगा।

नाम राशि के अनुसार विभिन्न राशि वाले व्यक्तियों के लिए इस चन्द्रग्रहण का फल निम्न अनुसार दिया है।

मेष – खर्च अधिक, भागदौड़ अधिक,वृष- कार्य सिद्धि, धन लाभ,मिथुन- प्रगति, उत्साह एवं पुरुषार्थ वृद्धि,कर्क – धन हानि, खर्च अधिक, यात्रा सिंह – शरीर कष्ट, चोटभय, धन-क्षय,कन्या – धন हानि, परेशानी,तुला – ঘন एवं सुख, लाभ, वृश्चिक – रोग कष्ट, चिन्ता भय, संघर्ष,धनु – सन्तान सम्बन्धी चिन्ता,मकर – शत्रु व दुर्घटना भय, खर्च अधिक, कुंभ- स्त्री पति सम्बन्धी कष्ट, मीन – गुप्त चिन्ता, कार्य रोग,

जिस राशि में सूर्य या चन्द्रग्रहण होता है, उस राशि वाले व्यक्तियों को निश्चय ही कष्ट होने की सम्भावना बन जाती है। इसलिए इस क्षति को न होने देने के लिए ऋषियों ने शान्ति, दानादि करने को कहा है। इसका विधिपूर्वक एवं संकल्पपूर्वक दान, अनुष्ठान करने अम् से अरिष्ट दूर होता है। ऋषियों ने गायत्री जप, सुवर्ण या गाय का दान आदि अनेक शान्ति अव विधान बताएं हैं।

स्पर्श (ग्रहण प्रारम्भ) 15 घ 20 मि , खग्रास प्रारम्भ 16 घ 34 मि  ,ग्रहण मध्य 17 घ  03 मि , 

खग्रास समाप्त 17 घ 33 मि , ग्रहण मोक्ष (ग्रहण समाप्त) 18 घ 47 मि , ग्रहण का पर्वकाल 3 घ 27 मि 

समस्या है तो समाधान भी है , जन्म कुंडली दिखाने व बनवाने के लिए संपर्क करे पंडित जी 9312002527

शिक्षा का यह प्रसार केवल समाज के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। आप हमारे साथ सहयोगी के रूप में जुड़कर या ‘शिक्षा दान’ के माध्यम से इस नेक कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

“एक बच्चा, एक शिक्षक, एक किताब और एक पेन पूरी दुनिया बदल सकते हैं।”

 अज्ञान को दूर भगाएं ज्ञान का उजाला करें। गरीब बेसहारा बच्चों कि शिक्षा हेतु सहायता करने के लिए निम्नलिखित खाते में दान करें।

सुमन संगम आश्रय 

अकाउंट नंबर 44629950112

IFSC code – SBIN0061208

State Bank of India Sector 77 Noida

अधिक जानकारी के लिया संपर्क करे  संपादक – 9560518227

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *