सांप कौन,बताये खड़गे
ललित शंकर हरिद्वार 
हमेशा से संघ व भाजपा पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करने वाली कांग्रेस राजनीतिक महत्वकांक्षाओं में इतनी डूब गई है कि उसको सही गलत का भी अनुमान नही हो रहा।संघ के लिये मन मे ईर्ष्या व विरोध कांग्रेस के स्वाभव में प्राचीन समय से ही है।नेहरू,इंदिरा,राजीव ,सोनिया और राहुल लगातार संघ के बारे में ऐसी टिप्पड़ी परम्परागत रूप से करते आये हैं।तथाकथित गांधी परिवार से प्रेरणा लेकर कांग्रेस के अन्य नेता भी इस परंपरा में शामिल हो गए हैं।पवन खेड़ा, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद,अशोक गहलोत,मनीष तिवारी,सुप्रिया श्रीनेत, आदि एक लंबी श्रृंखला है।और अब इस श्रृंखला में कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पूरे मन से शामिल हो गए हैं।अभी असम की एक चुनावी सभा मे मुस्लिमो को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा है कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हो और जहरीला सांप आ जाये तो नमाज छोड़कर उसको मारने लगोगे,उसी प्रकार आरएसएस और भाजपा भी जहरीले सांप है,अगर आप इनको नही मारोगे तो जिंदा नही रह पाओगे।खड़गे के इस उकसाने वाले वक्तव्य को सुनकर समझ में नही आ रहा कि जहरीला सांप कौन है।देशहित में शांत रहकर काम करने वाला संघ जहरीला है या संघ निर्माण से आजतक संघ के खिलाफ जहर उगलने वाले कांग्रेस के नेता।समझने की बात है कि जहर वही उगलेगा जिसके अंदर जहर होगा, आरएसएस के अंदर तो जहर जैसी कोई बात कभी न देखने मे आई और न ही सुनने में आई।लेकिन खड़गे सहित सभी कांग्रेसी तो उग्र होकर जहर ही उगलते दिखाई व सुनाई देते हैं।संघ ने तो बड़ी बड़ी यातनाओं के बाद भी कभी जहर नही उँगला।बटवारे के समय लक्षित करके संघ के कार्यकर्ताओं को मरवाया गया संघ चुप ही रहा,गांधी जी की हत्या में संघ पर झूठा आरोप लगाकर प्रतिबंधित कर दिया,संघ के कार्यकर्ताओं को असहनीय पीड़ा के साथ जेलों में डाला गया,महाराष्ट्र में एक एक दर्जन स्वयंसेवकों को जिंदा जलाया गया संघ चुप ही रहा,नेहरू जी ने संघ को लेकर कहा कि एक इंच भूमि पर भी भगवा न लगने देंगे संघ चुप ही ,इमरजेंसी में संघ पर अत्याचार व प्रतिबंध लगाया संघ चुप ही रहा।संघ को आतंकी संगठन बताया संघ चुप रहा,इसके अतिरिक्त कई बार संघ के लिए गलत टिप्पड़ी की गईं।परन्तु संघ ने कभी किसी का कोई जबाव न देकर ,बस अपने देशहित व सेवा कार्य मे लगा रहा।जिस कारण संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।केवल ही नही संघ के अन्य संगठन भी अपने क्षेत्रों में विश्व के सबसे बड़े संगठन बन गए हैं। इतने सब के बाबजूद भी शांत रहने वाले संघ को सार्वजनिक रूप से जहरीला सांप बताकर मारने की बात करने वाले ही वास्तव में जहरीले सांप हैं।वर्तमान समय में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में जिस प्रकार देश के समाज ने बढ़चढ़कर बड़े उत्साह से सहभागिता की है,उससे ये स्पष्ठ हो गया है कि संघ जहरीला सांप नही बल्कि कामधेनु गाय है।जो हमेशा दूसरों के लिए ही जीता है।कांग्रेस की इसी बयानबाजी ने उसको बिल में घुसने पर मजबूत कर दिया है।समाज ठीक तरह से समझ गया है कि जहरीला कौन है,और कौन देश के हित में नही है।खड़गे का ये बयान निश्चित ही कांग्रेस के लिये नुकसानदेह होगा क्योंकि ये जनता है सब जानती है।





