पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
भारतीय राजनीति में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट
सतीश शर्मा 
2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय राजनीति में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस बार परिणाम सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि राज्य की पूरी राजनीतिक दिशा बदलती दिखी । 207 सीटें 294 में से हासिल कर ऐतिहासिक जीत लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाई । वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 215 से घटकर 80 सीटों पर आ गई । खुद ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गईं जो की उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका है ओर वो उसको सहन नहीं कर पा रही ।
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई गुमनाम और धुरंधर रणनीतिकारों ने पर्दे के पीछे से मुख्य भूमिका निभाई, जिनमें आरएसएस प्रचारक रामचंद्र पांडेय, सांगठनिक शिल्पकार सुनील बंसल और डाटा-आधारित नैरेटिव गढ़ने वाले अमित मालवीय प्रमुख हैं। बूथ मैनेजमेंट और वैचारिक पैठ से इन चेहरों ने जीत की नींव रखी।
राज्य भर में टीएमसी सरकार के खिलाफ कड़ी सत्ता विरोधी लहर थी। जनता भ्रष्टाचार, कुशासन और शिक्षा विभाग सहित अन्य घोटालों से त्रस्त थी, जिसके कारण वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी भी हुई थी। आरजी कर अस्पताल में रेप और मर्डर जैसे जघन्य अपराधों ने ममता बनर्जी की छवि को गहरा धक्का पहुँचाया। भाजपा ने सुरक्षा के मुद्दे पर महिला मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया, जो पहले टीएमसी का मजबूत वोट बैंक माना जाता था। टीएमसी के अंदरूनी कलह और “खेला होबे” के अति-आत्मविश्वास ने उन्हें नुकसान पहुँचाया। पार्टी अपने 22 मंत्रियों की सीट नहीं बचा सकी, जो जमीनी स्तर पर असंतोष को दर्शाता है। टीएमसी की इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी पर अत्यधिक निर्भरता, जिसका नेतृत्व अब प्रशांत किशोर नहीं कर रहे थे, पार्टी के लिए उल्टा पड़ गया।
यह परिणाम 2011 से चल रही तृणमूल कांग्रेस की सत्ता का अंत है। 15 साल की सत्ता के बाद तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नाराज़गी,भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और “गवर्नेंस थकान” बड़ी वजह बनी । मुस्लिम वोट, जो पहले तृणमूल कांग्रेस के साथ था, कई पार्टियों में बंट गया । कांग्रेस और छोटे दलों ने तृणमूल कांग्रेस का आधार कमजोर किया भारतीय जनता पार्टी का संगठन व रणनीति जमीनी स्तर पर मजबूत कैडर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आक्रामक रणनीति जिसमें महिलाओं और नए वोटरों को टारगेट किया गया। स्थानीय मुद्दे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और कुछ हाई-प्रोफाइल घटनाओं (जैसे अपराध मामलों) के द्वारा जनमत बदला ।
तृणमूल कांग्रेस की हार “अत्यधिक केंद्रीकरण” और नेतृत्व पर निर्भरता,ग्रामीण और महिला वोट में गिरावट,विपक्षी वोट का एकजुट न होना, लेकिन तृणमूल कांग्रेस का वोट बिखरना “माइनॉरिटी तुष्टिकरण के कारण कुछ वर्गों में नाराज़गी, वहीं अन्य पार्टियों की स्थिति मे सुधार,कांग्रेस ने थोड़ी बढ़त हासिल की,खासकर कुछ विशेष क्षेत्रों में बढ़त बनाई ओर तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल रही । वही वाम दल लगभग अप्रासंगिक होते जा रहे है । बंगाल की राजनीति अब भारतीय जनता पार्टी बनाम तृणमूल कांग्रेस बन चुकी है । सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की बात करें तो पहली बार बंगाल में हिंदुत्व बनाम क्षेत्रीय राजनीति का स्पष्ट संघर्ष एक नए आयाम मे दिखा,जाति जमा धर्म जमा विकास एक नया चुनावी समीकरण उभरकर आया। ग्रामीण,आदिवासी और उत्तर बंगाल में बड़ा बदलाव हुआ।
चुनाव हो ओर विवाद ना हो ऐसा तो नहीं हो सकता तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल (वोटर लिस्ट संशोधन आदि) पर सवाल उठाए । ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए ओर अभी भी हार नहीं मान रही । लेकिन बीजेपी ने इन्हें खारिज किया।
इन सबका राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर होगा बीजेपी का प्रभाव अब पूर्वी भारत में ओर भी मजबूत होगा । इस चुनाव मे विपक्ष और कमजोर दिख रहा है । निष्कर्ष यही है की 2029 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है वही तृणमूल कांग्रेस मॉडल का पतन । इस कारण भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार करने में मदद मिलेगी व 2029 चुनाव में प्रभाव बढ़ेगा। इस चुनाव का एक और असर हुआ कि बंगाल की राजनीति का पुनर्गठन हुआ, “बंगाल में पहली बार वास्तविक द्विध्रुवीय राजनीति “भारतीय जनता पार्टी बनाम तृणमूल कांग्रेस स्थापित हो गई है।”







बहुत ही सटीक विश्लेषण किया है आपने