नितिन नबीन सिन्हा

नितिन नबीन सिन्हा बने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ,नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक हैं। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की।साधारण कार्यकर्ता के रूप में नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना एक असाधारण उपलब्धि है। पार्टी प्रोटोकॉल के तहत उनका कद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी ऊपर हो गया है। नितिन नवीन को जब यह सूचना मिली होगी, तब उनके मन में किस तरह के भाव उद्वेलित हुए होंगे, इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। नितिन नवीन का विवादों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा है। पटना में हर दिन दर्जनों कार्यकर्ताओं से हमारी मुलाकात होती है, लेकिन उनके बारे में कभी कोई गिला-शिकवा सुनने को नहीं मिला। वायरल होने के लिए उन्होंने कभी किसी विवादित बयान का सहारा नहीं लिया। संगठन या सरकार के स्तर पर भी कभी उनके किसी से मनमुटाव की खबरें सामने नहीं आईं। वे हर मानक पर खरे उतरे हैं और आज वही व्यक्ति पटना के बांकीपुर से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का शीर्ष नेता बन चुका है।





