आज़ाद हिंद फ़ौज कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्र जागरण का हुआ आह्वान

आज़ाद हिंद फ़ौज कार्यकर्ता सम्मेलन में

राष्ट्र जागरण का हुआ आह्वान

श्री फैज खान ने अपने जोशीले संबोधन में मुस्लिमों को हिन्दुओं के साथ एकता और भाईचारा निभाने का संदेश दिया तथा धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक मार्मिक डॉक्यूमेंट्री चलचित्र प्रदर्शित किया गया, जिसने सभी उपस्थितजनों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंजू शर्मा जी द्वारा मंत्रोच्चार एवं गणमान्य अतिथियों के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के संयोजक श्री दीपक गुप्ता एवं अध्यक्ष श्री अश्वनी लो ने संतजनों का सम्मान कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। श्री प्रवीण नारंग ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

मंचासीन पीतांबरा पीठाधीश आचार्य विक्रमादित्य जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में समाज को जागृत होने का संदेश दिया। आचार्य ऋषिपाल जी (गुरुकुल, फरीदाबाद) ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रसिद्ध विचारक श्री डी. के. दुबे जी ने समाज में परिवर्तन के लिए स्वयं जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा अनंत श्री विभूषित धर्म सम्राट श्रीमत जगद्गुरु स्वामी श्री प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज का प्रेरणादायक उद्बोधन, जिसमें उन्होंने हिन्दू समाज को संगठित होकर विश्व का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार संगठन और संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। देशभक्ति के नारों एवं करतल ध्वनि से पूरा सभागार गूंज उठा। इसके पश्चात आज़ाद हिंद फ़ौज के संयोजक श्री दीपक गुप्ता द्वारा संगठन के उद्देश्यों, अब तक के कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न समितियों के माध्यम से समाज में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर आज़ाद हिंद फ़ौज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय गीता ज्ञान यज्ञ में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों, निर्णायकों, समाजसेवियों एवं मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। आज़ाद हिंद फ़ौज द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। देशभर से कार्यकर्ता प्रातःकाल से ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचने लगे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा के संकल्प एवं “वंदे मातरम्” के गायन के साथ हुआ।

मनोज गुप्ता द्वारा प्रेषित

“एक बच्चा, एक शिक्षक, एक किताब और एक पेन पूरी दुनिया बदल सकते हैं।”

 अज्ञान को दूर भगाएं ज्ञान का उजाला करें। गरीब बेसहारा बच्चों कि शिक्षा हेतु सहायता करने के लिए निम्नलिखित खाते में दान करें।

सुमन संगम आश्रय 

अकाउंट नंबर 44629950112

IFSC code – SBIN0061208

State Bank of India Sector 77 Noida

अधिक जानकारी के लिया संपर्क करे  संपादक – 9560518227


समस्या है तो समाधान भी है ,जन्म कुंडली दिखाने व बनवाने हेतु संपर्क करे शर्मा – 9312002527,9560518227

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *