मासिक राशिफल

जून मास का राशिफल 

सतीश शर्मा

मेष – दिनांक 20 तक मंगल स्वयं राशि में रहने से उत्साह व कारोबार में वृद्धि होगी।  बहुत दिन से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं । जून 20 से मंगल दूसरे भाव मे  होने से उच्च विद्या व  व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष उतार चढ़ाव हो सकते हैं परिवार में तनाव रहेगा । तर्क कुतर्क कम करें।

वृषभ – दिनांक. 8 से शुक्र तीसरे भाव मे होने से परेशानी वाला माहौल रहेगा। समझदारी के साथ कार्य करने पर लाभ व उन्नति के मार्ग खुलेंगे । दिनांक  20 के बाद बिना वजह की  दौड़-धूप एवं निकट बन्धुओं से तनाव अधिक रहेगा । परिवार में मतभेद एवं मन में अशान्ति रहेगी।

मिथुन –  दिनांक 22 तक बुध खुद की राशि मे रहने से योजनाओं में प्रगति, रूके हुए कार्यों में सिद्धि मिलेगी । वाहन आदि का क्रय-विक्रय एवं परिवार में धर्म-कर्म के कार्यों पर खर्च अधिक होगा। घरेलु समस्याओं का सामना रहे। बनते कामों में विघ्न एवं स्वास्थ्य कुछ ढीला रहने की संभावना है ।

कर्क –  जून मे  मान सम्मान वृद्धि धर्म-कर्म की ओर रुचि संतान संबंधी सुख तथा भाग्य उन्नति होगी । खुशी के अवसर मिलेंगे परंतु स्वास्थ्य  संबंधी समस्या होंगी सेहत पर व खान पान पर  थ्यान रखे ।

सिंह –  इस मास  निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे पूजा व  आध्यात्मिक ज्ञान  की ओर रुझान रहेगा एवं शुभ मंगल कार्यों  पर धन खर्च  होगा तीर्थ यात्रा भी संभव है अतः थ्यान रखे कर्ज लेने से बचे, परंतु शनि के कारण मन अशांत व परेशान रहेगा । 

कन्या –  जून मास मे  पारिवारिक सहयोग से शुभ मंगल कार्यों पर खर्च तथा सुख में वृद्धि होगी परंतु  22 जून से बुद्ध लाभ स्थान में आने से अनेक उतार चढ़ाव एवं परिवर्तनों का सामना करना पढ़ेगा पर  धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होते रहेंगे इसलिए सभधानी जरूरी है अति उत्साह मे नुकसान हो सकता है। 

तुला –  इस मास मे बिना वजह के तर्क – वितर्क से परेशानी हो सकती है व  आजीविका के लिए दौड़ धूप अधिक हो सकती है । परिवार मे व्यर्थ का टकराव हो सकता है । भाग दौड़ आधिक होने के कारण  क्रोध अधिक आ सकता है सचेत  रहे। 

वृश्चिक –  मंगल गुरु के शुभ दृष्टि होने से परिवार में सुख समाचार सुनने को मिल सकते है । इस मास आपको  धन प्राप्ति के साधन बनेंगे परिश्रम व उत्साह से नवीन कार्यों की तथा यात्रा की योजना बनेगी। लाल वस्तु का दान करे । 

धनु –  इस मास मे आपके विदेश संबंधी कार्यों में विधान तथा आर्थिक उलझन उत्पन्न होंगी सावधान रहे नहीं तो इस  कारण से  व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने में कठिनाई प्राप्त हो सकती है मास के अंत  में किसी विशेष कार्य के बन जाने से खुशी मिलेगी परंतु भूमि सम्बधी विवाद खत्म होने में समय लग सकता है । 

मकर – इस मास की  1 तारीख से गुरु की नीच की  दृष्टि होने से जल्दबाजी और उतावला पन करने से आपको हानि होने की संभावना हो सकती है । इस मास मे  खर्चे में वृद्धि ओर शरीर कष्ट के साथ  मानसिक परेशानी उठानी पढ़ सकती है ।  पारिवारिक परेशानी व तनाव के कारण  समस्या आएंगे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे । 

कुंभ –  कारोबार में व्यर्थ की परेशानी और साझेदारी में हानि होने के कारण आप इस मास  तनाव मे रहेंगे । विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियावित करने से परेशानी व विलंब से मानसिक तनाव रहेगा परिवार में कुछ भ्रम के कारण व्यर्थ की उलझने उत्पन्न होगी। किसी गरीब ब्राह्मण को वस्त्र दान दें । 

मीन – इस मास शुरू से  उच्च गुरु की स्वग्रही दृष्टि होने से परिवार में सुख शांति व कुछ  शुभ मंगल कार्य होंगे कुछ सोची योजनाओं में सफलता मिल सकती है। थ्यान रखे की  शनि के कारण स्वास्थ्य सबंधी परेशानी हो सकती है । परिवरिक उलझनों  के कारण अधिक खर्च होने की संभावना है  फिजूल खर्च से बचे ।

नोट – यह राशि के अनुसार मासिक राशिफल है ,व्यक्तिगत के लिए अपनी जन्म तिथि ,समय,स्थान ,भेजे ,शर्मा जी 9312002527

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *