विश्व गुरु की राह पर देश को आगे बढ़ाते  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विश्व गुरु की राह पर देश को आगे बढ़ाते 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड श्री नरेंद्र मोदी के नाम

 इंजी. कवि अतिवीर जैन “पराग”

     देश के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक  कुल 4398 दिनों तक लगातार तीन आम चुनाव जीतकर देश के प्रधानमंत्री रहे । उसके बाद लगातार तीन आम चुनाव जीत कर लगातार प्रधानमंत्री बने रहने वाले श्री नरेंद्र मोदी दस जून को एक मात्र  ऐसे नेता हो गए हैं जिन्होंने नेहरू जी के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़कर 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहे हैं । और अभी भी उनकी लोकप्रियता  सर्वोच्च शिखर पर है । सबसे बड़ी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेदाग रिकॉर्ड और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका मजबूत रुख रहा । मोदी जी भारत ही नहीं विश्व में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नेताओं की पंक्ति में सबसे ऊपर हैं । मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते वैश्विक मंच पर भारत का महत्व बड़ा है । और दुनिया भारत को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है । विश्व के 32 देशों से प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं । जो भारत देश के लिए गौरव की बात है । नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनकर धारा 370 को हटाया , राम मंदिर का निर्माण करवाना , तीन तलाक पर कानून बनाना, दो सर्जिकल स्ट्राइक की, पाकिस्तान का पानी बंद किया ,घाटी में आतंकवाद खत्म किया, देश से माओवादियों को खत्म किया , 8 करोड़ किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए , 32 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते खुलवाए ,उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों में गैस पहुंचाई, शौचालय निर्माण कराए , हर घर जल नल लगवाएं , आयुष्मान योजना ,प्रधानमंत्री औषधि योजना, ऐसे ही सैकड़ो योजनाएं बनाई जो सीधे गरीब और दबे हुए तबके को सहायता करती हैं । देशभर में हाईवे, वंदे भारत ट्रेन ,एयरपोर्ट का जाल बिछ चुका है । देश की सड़कों पर चलना और कहीं आना-जाना अब आसान और आरामदायक हो गया है ।  समय और  ईधन की बचत हो रही है । बिना किसी जाति भेद , धर्म भेद के सभी गरीबों और किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है । मोदी जी ने ऐसे कार्य किए जिनके बारे में पहले कोई ना तो सोच सकता था और बात करते हुए भी डरता था । इसमें कोई शक नहीं की प्रधानमंत्री मोदी अथक परिश्रम करने वाले सबसे ईमानदार देश के 24/7 पीएम है । और सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री का गौरव प्राप्त करने पर देशवासियों द्वारा मोदी जी को बधाई देना और जश्न बनाना तो देश के नागरिकों का कर्तव्य बनता ही है । आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी उन कामों को अंजाम देंगे जिनके बारे में बात करना लोग उचित नहीं समझते । समान नागरिक संहिता, मुसलमान की एक से अधिक शादी पर रोक, हिंदुओं को दो से अधिक बच्चे करने की छूट ,जैसे मुद्दों पर विधेयक लाकर देश को आगे बढ़ाने की करवाई करेंगे । महिला आरक्षण विधेयक फिलहाल लोकसभा में पास ना हो पाया हो, पर आने वाले समय में इसे निश्चित रूप से पास करवाया जाएगा । हालांकि विपक्षी दलों को  समानता की बात करने पर  सांप्रदायिकता दिखाई देने लगती है । देश के सभी नागरिक चाहते हैं की श्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तम स्वास्थ्य बना रहे । वह लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री बने रहकर अपनी पुरी उर्जा के साथ देश को आगे बढ़ाते रहे । और विश्व गुरु बनने के मार्ग पर चलते रहें ।

 लेखक  इंजी. कवि अतिवीर जैन”पराग” पूर्व उपनिदेशक रक्षा मंत्रालय ,कवि, लेखक,व्यंग्यकार,साहित्यकार,स्वतंत्र पत्रकार , स्तंभकार,सामाजिक कार्यकर्ता 

   

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *