जुलाई मास का राशि फल
सतीश शर्मा 
हमे अपने जीवन में राशिफल जानने से ग्रहों के प्रभाव, अपनी शक्तियों और कमजोरियों को समझने में मदद मिलती है। भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने, करियर और आर्थिक फैसलों में मदद पाने, और रिश्तों में बेहतर तालमेल करने का मोका मिलता है ।
मेष-स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा पर जाना उत्तम होगा।शत्रु स्वयं समाप्त हो जायेंगे,पर सभी कार्यों में बाधा आयेगी।
वृष-अच्छे व मांगलिक कार्यों में खर्च होगा।परिजनों-मित्रों से मतभेद होगा, कारोबार में वृद्धि होगी।
मिथुन-मन में नये-नये विचार आयेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। नये पद अधिकार की प्राप्ति होगी, विवाहादि-पुत्रजन्म का योग है।
कर्क-शत्रु पक्ष परास्त होगा। कोई मित्र भी बन सकता है। व्यवसाय में वृद्धि होगी, आय के कार्यक्षेत्र में क्षमता की वृद्धि होगी।
सिंह-जन सम्पर्क से लाभ होगा, यात्रा करनी पड़ेगी।नौकरी पेशा वालों के लिए वर्ष प्रतिकूल है, मान-सम्मान की कमी।
कन्या-भाइयों से मतभेद बढ़ेगा। यात्रा भी व्यर्थ की रहेगी। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति, धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
तुला – स्त्री एवं सन्तान को कष्ट, कुछ चिन्ता भी बनेगी। भौतिक सुख सुविधा के साधन में वृद्धि होगी, रुका कार्य संपन्न होगा।
वृश्चिक -जन सम्पर्क से आर्थिक लाभ मिलेगा, यश भी मिलेगा। हर बाधाओं को पार करते हुए आप अपना कार्य करते रहेंगे।
धनु-किसी साधु के दर्शन से लाभ होगा। जमा पूंजी बढ़ेगी। अनेक प्रकार की कठिनाइयाँ आती रहेंगी, मन पूरी तरह संतुष्ट रहेगा।
मकर-चल-अचल सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अच्छा लाभ होगा। मनोविकार से मुक्ति मिलेगी, भूमि-भवन वाहन का सुख मिलेगा।
कुम्भ-समय विपरीत है, संयम रखें, हानि हो सकती है। अध्यात्मिक विषयों में रुचि होगी, स्त्री-संतान से कष्ट होगा।
मीन-नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन होगा। आय में कमी तथा खर्च अधिक होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा।






