अगस्त मास का राशिफल
सतीश शर्मा 
आत्म-जागरूकता, मानसिक शांति और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए राशिफल देखना चाहिये हैं। राशिफल आपको अपनी क्षमताओं, कमियों और स्वभाव को गहराई से समझने में मदद करता है। जीवन के असमंजस भरे फैसलों में यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण और संबल प्रदान करता है। आने वाले समय में संभावित समस्याओं या चुनौतियों के बारे में जानकर आप पहले से सतर्क रह सकते हैं। यह कठिन समय में धैर्य रखने और अच्छे समय का लाभ उठाने की प्रेरणा देता है। आप इसे भविष्य का अटल सत्य मानने के बजाय जीवन की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में देख सकते हैं।
मेष – पुत्र जन्मदिन मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे, धन लाभ होगा। मित्रवर्ग से सहयोग मिलेगा, व्यापार से लाभ होगा।
वृषभ – अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, स्त्री-पुत्र एवं मित्रों का सुख मिलेगा। शरीर कष्ट दूर होगा। चिन्ता दूर, मन शान्त होगा।
मिथुन – पुत्रों की उन्नति होगी, घर में मांगलिक कार्य होगा,धन आगमन योग बना है। कहीं जाना भी होगा।
कर्क – स्वास्थ्य में सुधार आयेगा, जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कुछकमी आये। मन चिन्ताग्रस्त रहेगा।
सिंह – स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी बढ़ेगी, वाहन दुर्घटना की आशंका है। स्त्री से मनमुटाव होने से मन चिन्तित होगा।
कन्या – ग्रहों स्थिति मध्यम फलदायक है, मन-मस्तिष्क उदास रहेगा। शुभ सन्देश मिलेगा। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी।
तुला – बौद्धिक क्षमता सुदृढ़ होगी, वाणी व्यवहार में निखार आयेगा। गृह क्लेश अधिक होगा। खर्च भी अधिक होगा।
वृश्चिक – आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, अधिकारी वर्ग आप से नाराज रहेंगे। भाईयों से सहयोग मिलेगा। यात्रा से भी लाभ होगा।
धनु – शनि अत्यन्त शुभ फल कारक है, कारोबार में सफलता मिलेगी। मनोवांछित कार्य बनेंगे, कहीं से विशेष लाभ होगा।
मकर – शुभ कार्यों की ओर प्रवृत्ति बनेगी, जायदाद संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। भूमि सम्बन्धी विवाद बनेगा। विवाद बढ़ायें नहीं।
कुम्भ – आय में कमी, नौकरी वालों के लिए तनाव हो सकता है। नया वाहन खरीदा जायेगा। खर्च कम करें।
मीन – अपयश सम्भव है, कोई जटिल समस्या खड़ी हो सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार उत्तम होगा।






