जनता का संयम व सहयोग जरूरी

जनता का संयम व सहयोग जरूरी

ललित शंकर हरिद्वार

भारत की जनता मुसीबत के समय सरकार के साथ हर बार खड़ी हुई हैं।चाहे कोरोना महामारी हो,नोटबन्दी हो।अभी दुनिया मे अशांति हो गई है।अमेरिका इजरायल तथा ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध मे भारत सहित दुनिया के कई देशों पर ऊर्जा के स्रोतों पर सीधा असर पड़ा है।पेट्रोल डीजल ,घरेलू गैस आदि ऊर्जा के साधनो के लिए देशभर अफवाह फैलाई जा रही है।जिससे लोग भयभीत होकर व्यवस्था के लिये मारा मारी करने की स्थिति में आने लगे हैं।जबकि भारत सरकार लगातर बोल रही है कि हमारे देश मे ईंधन की कोई समस्या अभी नही है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारत की जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे,और घबराएं भी नही।उन्होंने लोगों से सही जानकारी के प्रसार करने की भी बात कही है।भारत सरकार की चिंता जायज भी है।मुसीबत की घड़ी में कुछ लोग भृम की स्थिति पैदा करने के लिए झूठी खबर प्रसारित कर रहे है कि पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की कमी होने वाली है।जिस कारण गैस एजेंसियों पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।गैस बुकिंग भी अत्याधिक बुकिंग होने के कारण प्रभावित होने लगी है।एजेंसियों पर लंबी लंबी कतार लगनी शुरू हो गई हैं।ऐसे समय पर सरकार द्वारा दिये जाने वाले आश्वासन पर विस्वास करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।ये सच है कि ईरान इजरायल युद्ध के कारण ऊर्जा उत्पादों का संकट है,परन्तु भारत सरकार भारत के पास दूसरे विकल्प मौजूद है जिनसे हमारी आपूर्ति ज्यादा प्रभावित नही होगी।पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने भी मीडिया के माध्यम से आम जनता से आग्रह करते हुए कहा है कि घबराहट में बुकिंग न करें और न ही जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर घर मे जमा करें।संयुक्त सचिव का ऐसा कहना इसलिए जरूरी है क्योंकि कुछ लोग आपदा में अवसर तलाशने लगते हैं।अनावश्यक रूप से अधिक एकत्रित साधन दूसरे को समस्या उतपन्न करता है।भारत की जनता ने जिस प्रकार पूर्व के समय भारत सरकार के साथ खड़े होकर योगदान दिया।जिस कारण कोरोना जैसी महामारी में भारत अन्य देशों की अपेक्षा बहुत कम प्रभावित हुआ था।ये सब जनता के संयम के कारण की सम्भव हुआ था।पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के कारण आने वाली घरेलू समस्या में जनता को जागरूक व संयमी होना जरूरी है।सरकार के कहने के बाबजूद भी अगर पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस समस्या आई भी तो हम अपने संयम समझदारी से उसका सामना करेंगे।मुसीबत के समय मे देश मे संयम बनाय रखना भी देशभक्ति ही कहलाती है।झूठी अफवाह फैलाने वालों से सावधान होकर ,इस घड़ी में देश के प्रति मेरा क्या कर्तव्य है उसपर प्रत्येक व्यक्ति को सोचना ही होगा।टीबी चैनल, समाचार पत्र,सोशल मीडिया यूजर इत्यादि सभी को देशहित में ही खबरे प्रसारिक करनी होंगी।क्योंकि झूठी व परेशान करने वाली खबर देश मे अशांति कर सकती हैं।भारत की शांति के लिए जितनी जिम्मेदारी भारत सरकार की है,उतनी जिम्मेदारी भारत की जनता की भी है।दोनों के आपसी सहयोग व विस्वास से हम पूर्व की भांति इस समस्या से भी निकल जाएंगे।

शिक्षा का यह प्रसार केवल समाज के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। आप हमारे साथ सहयोगी के रूप में जुड़कर या ‘शिक्षा दान’ के माध्यम से इस नेक कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

“एक बच्चा, एक शिक्षक, एक किताब और एक पेन पूरी दुनिया बदल सकते हैं।”

 अज्ञान को दूर भगाएं ज्ञान का उजाला करें। गरीब बेसहारा बच्चों कि शिक्षा हेतु सहायता करने के लिए निम्नलिखित खाते में दान करें।

सुमन संगम आश्रय 

अकाउंट नंबर 44629950112

IFSC code – SBIN0061208

State Bank of India Sector 77 Noida

अधिक जानकारी के लिया संपर्क करे  संपादक – 9560518227


समस्या है तो समाधान भी है , जन्म कुंडली दिखाने व बनवाने के लिए संपर्क करे पंडित जी 9312002527

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *