सितंबर मास 2026 का राशिफल  

सितंबर मास 2026 का पंचांग व राशिफल  

सतीश शर्मा

सितम्बर-2026 मास का राशिफल 

आत्म-जागरूकता, मानसिक शांति और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए राशिफल देखना चाहिये हैं। राशिफल आपको अपनी क्षमताओं, कमियों और स्वभाव को गहराई से समझने में मदद करता है। जीवन के असमंजस भरे फैसलों में यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण और संबल प्रदान करता है। आने वाले समय में संभावित समस्याओं या चुनौतियों के बारे में जानकर आप पहले से सतर्क रह सकते हैं। यह कठिन समय में धैर्य रखने और अच्छे समय का लाभ उठाने की प्रेरणा देता है। आप इसे भविष्य का अटल सत्य मानने के बजाय जीवन की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में देख सकते हैं । 

मेष – पुत्र जन्मदिन मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे, धन लाभ होगा। मित्रवर्ग से सहयोग मिलेगा, व्यापार से लाभ होगा। राजनैतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लाभ होगा। 18 से मंगल नीच राशिगत परंतु गुरु युक्त रहने से व्यवसाय के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा।

वृषभ – अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, स्त्री-पुत्र एवं मित्रों का सुख मिलेगा। शरीर कष्ट दूर होगा। चिन्ता दूर, मन शान्त होगा। विरोधी नतमस्तक होंगे, यात्रा लाभकारी होगी। किसी दुष्ट व्यक्ति से धोखे की संभावना बनी हुई है।

मिथुन – पुत्रों की उन्नति होगी, घर में मांगलिक कार्य होगा,धन आगमन योग बना है। कहीं जाना भी होगा। नयी योजनाओं के साथ कोई चिन्ता भी बनेगी। क्रोध की अधिकता से परेशानी के योग हैं।

कर्क – स्वास्थ्य में सुधार आयेगा, जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कुछ कमी आये। मन चिन्ताग्रस्त रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार, यात्रा में सफलता मिलेगी। लेनदेन करते वक्त सावधानी भरते।

सिंह – स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी बढ़ेगी, वाहन दुर्घटना की आशंका है। स्त्री से मनमुटाव होने से मन चिन्तित होगा। भूमि-वाहन, पशु के व्यापार से लाभ, यात्रा शुभी होगी। दिनांक 16 से परिस्थितियों बदलेंगी। पितृ स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या – ग्रहों स्थिति मध्यम फलदायक है, मन-मस्तिष्क उदास रहेगा। शुभ सन्देश मिलेगा। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के योग बने हैं। घर में तनाव बढ़ेगा। पितृ स्तोत्र का पाठ करें।

तुला – बौद्धिक क्षमता सुदृढ़ होगी, वाणी व्यवहार में निखार आयेगा। गृह क्लेश अधिक होगा। खर्च भी अधिक होगा। भाग्य आपका साथ देगा, लाभके अवसर मिलेंगे। वाहन या भूमि क्रय विक्रय के योग हैं।

वृश्चिक – आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, अधिकारी वर्ग आप से नाराज रहेंगे। भाईयों से सहयोग मिलेगा। यात्रा से भी लाभ होगा। स्त्री को पीड़ा, मन अशान्त रहेगा। मन चिन्तातुर रहे। 18 से मंगल नीचस्थ रहने से व्यय अधिक रहे।

धनु – शनि अत्यन्त शुभ फल कारक है, कारोबार में सफलता मिलेगी। मनोवांछित कार्य बनेंगे, कहीं से विशेष लाभ होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे। पेट में विकार से परेशानी।

मकर – शुभ कार्यों की ओर प्रवृत्ति बनेगी, जायदाद संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। भूमि सम्बन्धी विवाद बनेगा। विवाद बढ़ायें नहीं। यात्रा के प्रबल योग हैं। लाभ भी अच्छा मिलेगा। मन अशांत रहेगा।

कुम्भ – आय में कमी, नौकरी वालों के लिए तनाव हो सकता है। नया वाहन खरीदा जायेगा। खर्च कम करें। व्यापार उत्तम, धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक होगा। अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में लगा रहेगा।

मीन – अपयश सम्भव है, कोई जटिल समस्या खड़ी हो सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार उत्तम होगा। वाणी में कठोरता नहीं, झगड़ा हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना से कोई बना काम बिगड़ सकता है।

अज्ञान को दूर भगाएं ज्ञान का उजाला करें। गरीब बेसहारा बच्चों कि शिक्षा हेतु सहायता करने के लिए निम्नलिखित खाते में दान करें।
सुमन संगम आश्रय
अकाउंट नंबर 44629950112
IFSC code – SBIN0061208
State Bank of India Sector 77 Noida
sumansangamaashray2025@sbi

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *